Thursday, March 28, 2024
HomeWeatherAaj Ka Mausam: आज का मौसम कैसा रहेगा (22 नवंबर)

Aaj Ka Mausam: आज का मौसम कैसा रहेगा (22 नवंबर)

Weather Updates: जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोत्र के कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह कहा कि मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे इलाकों में छिटपुट स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर आमतौर पर बादल छाए हुए हैं और जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। नवंबर के आखिर तक किसी भी बड़े हिमपात की कोई भवष्यिवाणी नहीं है।

कश्मीर फिलहाल ठंड की चपेट में है। गुलमर्ग और पहलगाम के पर्यटन स्थलों में रात का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और अनंतनाग जिले के पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। आज सुबह जम्मू क्षेत्र के बनिहाल में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां सबसे ठंडा मौसम रहा। लद्दाख के द्रास में न्यूनतम तापमान माइनस 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि वाणु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 286 दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

इस बीच, मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 83 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजस्थान के अलवर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के अलवर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अनेक हिस्सों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीती रात अलवर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 7.9, करौली में 8.2, चुरू में 8.3, संगरिया में 8.9 और भीलवाड़ा में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भी अनेक जगह रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके आसपास दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 26.7 व न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश में कैसा रहेगा मौसम

हिमालय पर हिमपात और बारिश के बीच देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलाव नजर आ रहा है। मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में पारा धीरे-धीरे गिरता नजर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड समेत कई जगहों पर ठंड बढ़ने लगी है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी हिमपात के साथ-साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में कई जगहों तापमान शून्य के नीचे पहुंच चुका है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ है। एमआईडी के मुताबिक आज भी इन राज्यों के कई स्थानों पर बादल छाए रहने और हिमपात की संभावना है। कई इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़कों पर बर्फ जमा हो गया है। जिससे उनका संपर्क मुख्य शहर से कट गया है। स्थानीय प्रशासन लगातार हालात को सामान्य बनाने में जुटा है।

पहाड़ों पर हो रहे बर्फबारी के बाद मौदानी इलाकों में भी ठंड में बढ़ोतरी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठढ़ बढ़ गई है और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में धुंध और कुहासा के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने लगी है। सुबह और शाम कंपकंपी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सड़कों पर आवाजाही भी खतरनाक हो गई है।

इस बीच इधर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना है। तेज बारिश की आशंका के मद्दे नजर मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि अगले दो से तीन दिन वो दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तटों पर ना जाएं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तमिलनाडु के उत्तरी तट, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, रायलसीमा के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में रात का तापमान स्थिर रह सकता है।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments